दिल्ली के बेहद करीब पहुंचा कोरोना , WHO ने सावधानी रखने की कही बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के बेहद करीब पहुंचा कोरोना , WHO ने सावधानी रखने की कही बात

मानसी शर्मा / –  कोरोना एक बार फिर भारत में अपना पैर पसारने लगा है। दिल्ली के कोरोना काफी करीब  आ गया है। सको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत भीड़-भाड़ इलाकों से दूर और मास्क लगाने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रोजाना 300 के करीब मामले आ रहे है। चलिए आपको इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी देते है।

दिल्ली के बेहद करीब पहुंचा कोरोना

दरअसल दिल्ली के आसपास के शहरों में कोरोना के केस सामने आने लगे है जिसके बाद केंद्र सरकार ने लोगं को अलर्ट रहने की बात कही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के केस में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। रोज 300के करीब मामले सामने आ रहे हैं। ये कोरोना का नया वैरिएंट हैं। इसका नाम जेएन-1है।

पिछले 24 घंटे में 358 केस मिले

इस नए वैरिएंट के मामले केरल, गोवा, के बाद नोएडा में भी मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24घंटे में 358नए केस मिले हैं। कोविड-19 मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोविड सब-वेरिएंट JN.1 के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जेएन.1 का पहला मरीज केरल में मिला था।

सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं। इनमें से केरल में तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब में एक मरीज की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है. ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है। देश का रिकवरी रेट 98.81 फीसदी हो गया है।

WHO ने सावधानी रखने की कही बात

स्वास्थ्य विभाग और  WHO  का कहना है कि फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। बस सावधानी जरूर बरतें। गाइडलाइन में कहा है कि भीड़भाड़ वाले या बंद स्थान और दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग को भी आदत में डालें। यह जरूरी भी है।

शहरों में मिले केस

•             एनसीआर- 1

•             गाजियाबाद- 1

•             नोएडा- 1

•             लखनऊ- 1

•             पटना- 2

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox