मानसी शर्मा /- संसद हमले की आज 22वीं बरसी है। इसी बीच सदन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जहां लोकसभा गैलरी से कुछ लोगों ने सदन में छलांग लगाई है। उन्होंने सदन में नारेबाजी भी की और स्मोक भी किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब शख्स लोकसभा में कूदा तो अफरातफरी का माहौल मच गया। जिसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।
इस मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की पुण्य तिथि मनाई।’
डिंपल यादव ने कही ये बात
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार, वे टैग नहीं रखते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।’
एक महिला और एक पुरुष ने की नारेबाजी
वहीं इससे कुछ देर पहले संसद भवन के सामने ट्रांसपोर्ट भवन की तरफ एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई महिला की पहचान 42 साल की नीलम के रूप में हुई है, जो हिसार की रहने वाली है। तो वहीं युवक की पहचान 25 वर्षीय अमोल शिंदे के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान