शिलान्यास के आठ माह बाद भी बस डिपो का निर्माण शुरू नहीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिलान्यास के आठ माह बाद भी बस डिपो का निर्माण शुरू नहीं

- परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसी वर्ष अप्रैल में किया था किराड़ी में बस डिपो का शिलान्यास, 160 करोड़ से आठ माह में बनना

मानसी शर्मा /- किराड़ी में आठ महीने पहले बस डिपो निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था, लेकिन नौ दिसंबर को आठ महीने पूरे होने के बाद भी यहां एक ईंट नहीं रखी गई। किराड़ी के लोगों को अपने क्षेत्र में बस डिपो मिले और परिवहन सुविधा में सुधार हो, इस उद्देश्य के तहत बस डिपो बनाने की योजना बनी थी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने इसी वर्ष नौ अप्रैल को इसका शिलान्यास किया था। इस बस डिपो में 140 बसों की पार्किंग के लिए स्थान बनाया जाना था और इसके लिए 160 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया। कहा गया था कि किराड़ी डिपो दिल्ली में बनने वाले कुल नौ आधुनिक डिपो में से एक होगी और आधुनिक परिवहन सुविधाओं का दावा करते हुए दिल्ली सरकार ने जनता को इस डिपो के निर्माण से होने वाले फायदे का भरोसा दिलाया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। डिपो के निर्माण के लिए डीडीए से 5.4 एकड़ जमीन का आवंटन हुआ है और इससे किराड़ी क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की बात कही गई थी। लगभग तीन लाख से अधिक की आबादी वाले इस क्षेत्र में लंबे समय से लोग बस सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें बस सुविधा के लिए दूर न जाना पड़े। ऐसे में इस बस डिपो के निर्माण में देरी होने से लोगों की शिकायतें दूर नहीं हो रही हैं।

आधुनिक बस डिपो: किराड़ी में यह डिपो 5.4 एकड़ में बनेगा, जिसमें ईवी चार्जिंग सुविधाओं सहित सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी और इसे आधुनिक बस डिपो कहा जा रहा है, लेकिन किराड़ी गांव के प्लाट नंबर- आठ में इसका निर्माण अबतक शुरू नहीं हुआ। इससे किराड़ी के पांच वार्ड- किराड़ी, प्रेम नगर, मुबारिकपुर, निठारी और अमन विहार के अलावा रोहिणी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी इससे सहूलियत मिलेगी। ऐसे में इन सभी क्षेत्रों में रहने वालों को इस डिपो के बनने का इंतजार है। दावा किया जा रहा है इसके बनने के बाद करीब दस लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox