दिल्ली मेट्रो में यात्री की मौत,DMRC की ओर से चिकित्सीय सहायता न मिलने का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली मेट्रो में यात्री की मौत,DMRC की ओर से चिकित्सीय सहायता न मिलने का आरोप

मानसी शर्मा /- दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम मयंक बताया जा रहा है, जो नूंह का रहने वाला था। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि शाम को जवाहरलाल नेहरू स्टेशन पर एक युवक अचानक मेट्रो ट्रेन के अंदर फ्लोर पर गिर गया। आसपास के यात्री उसे दौरा पड़ने की बात बता रहे थे।

आपको बता दें कि ट्रेन में उसे प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई। कुछ यात्रियों ने इस मामले में दिल्ली मेट्रो में प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) और उसके कर्मचारियों की तरफ से जल्दी प्राथमिक इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।

यात्रियों ने डॉक्टर और चिकित्सकीय सहायता के लिए आवाज लगाई। लेकिन मेट्रो में कोई डॉक्टर नहीं था। एक युवती ने उसे सीपीआर (कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन) देने की कोशिश की लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं हुआ। यात्रियों ने मेट्रो के इमरजेंसी बटन को दबाकर चिकित्सा सहायता के लिए आवाज लगाई, लेकिन मेट्रो की तरफ से जल्दी सहायता नहीं मिली। एक कर्मचारी धीरे-धीरे व्हील चेयर लेकर पहुंचा, स्ट्रेचर भी नहीं था। व्हीलचेयर पर उसे जैसे तैसे बैठाया गया।
इस दौरान उसका सिर कंधे पर लटका हुआ था। मरीज की नब्ज भी नहीं चल रही थी। चिकित्सा सहायता के बारे में पूछने पर मेट्रो कर्मचारी ने बताया कि एंबुलेंस बुलाई गई है। प्लेटफार्म पर मेट्रो का कोई कर्मचारी नहीं था। दूसरे कई यात्री भी वीडियो बना रहे थे। इस मामले पर डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जन संपर्क) अनुज दयाल ने कहा कि शाम 5:54 बजे मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली थी। यात्रियों से इसकी जानकारी मिलने पर ट्रेन चालक ने तुरंत घटना की जानकारी स्टेशन कंट्रोलर को दी। स्टेशन कंट्रोलर तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंचे।
यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से अचेत पड़े यात्री को मेट्रो से बाहर निकाला गया। स्टेशन कंट्रोलर ने शाम 6:05 बजे उस यात्री को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। डीएमआरसी का यह भी कहना है कि मेट्रो के कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर सीपीआर देने की मशीन उपलब्ध है। कुछ कर्मचारी भी सीपीआर देने में प्रशिक्षित हैं। यात्री अचेता अवस्था में था। ऐसी स्थिति में जल्दी अस्पताल भेजा गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox