मानसी शर्मा /- कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। साथ ही बारिश का प्रकोप झेल रहे है। इस बीच खबर सामने आई है कि गुजरात में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। साथ ही शोक भी व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, गुजरात के अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। साथ ही बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। साथ ही राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) ने भी बताया कि गुजरात के विभिन्न हिस्सों से अब तक बारिश से संबंधित कुल 20 मौतें हुई हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा,कि गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि सोमवार को बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस