मानसी शर्मा/- अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्रियां सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख के साथ निर्माता रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक मेघना गुलज़ार अपनी आनेवाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए दिल्ली आए। जनरल मनोज पांडे (भारतीय सेना प्रमुख) ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित और आर.एस.वी.पी प्रोडक्शंस के तहत रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित ‘सैम बहादुर’ एक जीवनी युद्ध ड्रामा फिल्म है, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। ट्रेलर लॉन्च नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि