क़तर जेल में बंद 8 भारतीय नौसेनिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी को प्रधानमंत्री को लिखा पत्र- रणबीर सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क़तर जेल में बंद 8 भारतीय नौसेनिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी को प्रधानमंत्री को लिखा पत्र- रणबीर सिंह

नई दिल्ली/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा।
         महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता का डंका विदेशों में बजता है और उनकी कही बातों को विश्व नेता तव्वजो देते हैं। अभी हाल ही में सम्पन्न हुए जी-20 का सफल आयोजन इस बात का गवाह है। श्री नरेन्द्र भाई मोदी ऐसे विरले प्रधानमंत्री जिनको विश्व गुरु के रूप में भारत का लोहा मानते हैं इसका ताजा उदाहरण युक्रेन रूस का उदाहरण हमारे सामने है जहां लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी ने अहम भूमिका निभाई। शांतिरक्षक बल सीआरपीएफ का पूर्व सदस्य होने के नाते हम माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील करते हैं कि माननीय कतर शेख से सुरक्षित स्वदेश वापसी हेतु स्वयं बात करेंगे ऐसी उम्मीद है।
         पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह ने कहा कि 8 पूर्व नौसैनिकों की सकुशल वापसी से पुरे देश में ख़ुशी के माहौल के साथ दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी और 140 करोड़ भारतीयों व पीड़ित परिवारों में माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान बढेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox