घर के गंदे और पुराने स्विच बोर्ड को चुटकियों में करें साफ, मात्र कुछ रुपये में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घर के गंदे और पुराने स्विच बोर्ड को चुटकियों में करें साफ, मात्र कुछ रुपये में

मानसी शर्मा /-  घर के सफेद स्विच बोर्ड कभी-कभी काले दिखने लगते हैं, जिससे उन्हें साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। काले स्विच बोर्ड देखने में बदसूरत लगते है और कमरे की रौनक को कम करते है। इसलिए आप एक रुपये में शैंपू के पाउच से स्विच बोर्ड को साफ़ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्विट बोर्ड पर से काले धब्बे दूर करने के लिए क्या करें:-

स्विच बोर्ड को साफ करने से पहले इन सावधानियों का करें पालन
ताकि बिजली का कोई खतरा न हो, रबर के दस्ताने पहनने चाहिए।

2. स्विचबोर्ड पर सीधे क्लीनर या पानी ना डाल कर साफ़ करें। स्विच बोर्ड पर कपड़ा का इस्तेमाल करें।

3. स्विचबोर्ड के दरारों में पानी गिरने से बचें। ये शॉर्ट सर्किट का कारण हो सकता है

4. स्विचबोर्ड को साफ करने के बाद अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिए।

एक रुपये के शैंपू से करें साफ़
पानी को एक बाउल में गर्म करें। फिर इस पानी में शैंपू मिलाएं। अब एक स्पंज को शैंपू वाले पानी में कुछ देर भिगो दें। अब इस नम स्पंज से स्विचबोर्ड को साफ करें। सफाई करते समय स्विचबोर्ड के सभी स्विच बंद होने चाहिए।

बेकिंग सोडा
पानी और बेकिंग सोडा को मिलाकर स्विचबोर्ड पर लगाएं और कुछ देर रहने दें। बाद में सूखे कपड़े से पोंछ दें। यह गंदगी को पूरी तरह से निकाल देगा। और नया जैसा लगेगा।

कॉटन बड्स और एल्कोहल
थोड़ा सा एल्कोहल कॉटन बड्स में डालकर स्विचबोर्ड की हर जगह साफ करें। एल्कोहल आपके स्विचबोर्ड से तेल और गंदगी को आसानी से निकाल देगा।

शेविंग क्रीम
गंदे स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए शेविंग क्रीम अच्छा विकल्प है। पहले एक बाउल में शेविंग क्रीम डालें। फिर सावधानीपूर्वक इसे स्विचबोर्ड की सतह पर लगाएं, उसके अंदर न घुसने दें। एक मिनट बाद, शेविंग क्रीम लगा हुआ स्विचबोर्ड हल्के हाथों से रगड़ें। दो मिनट बाद, सूखे सूती कपड़े से पूरा स्विचबोर्ड पोंछ लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox