महाराष्ट्र में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, 150 फीट गहरी खाई में गिरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, 150 फीट गहरी खाई में गिरी

मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। मुंबई से बीड आते समय यात्रियों से भरी एक बस सड़क से 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। गुरुवार सुबह 4 बजे हुए इस हादसे में 6लोगों की मौत हो गई। बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे। दूसरी घटना बीड जिले के अहमदनगर रोड पर हुई। यहां एक एंबुलेंस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एंबुलेंस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात 9:30 बजे हुआ।

करीब 50 यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई

पहला हादसा सागर ट्रैवल्स नाम की प्राइवेट बस से हुआ जो मुंबई से बीड आ रही थी। यात्रियों से भरी ये बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। यह बस हादसा बीड जिले के आष्टा फाटा में हुआ। शुरुआती जानकारी में 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है। सागर ट्रेवल्स नाम की निजी बस में करीब 45 से 50 यात्री सफर कर रहे थे। लेकिन रात के अंधेरे में अज्ञात कारणों से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जानकारी मिली है कि सुबह-सुबह मुंबई से बीड की ओर आते समय आष्टा हरिनारायण पर टर्न लेते समय बस नियंत्रण खो बैठी और हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए।

एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

वहीं 6 घंटे के अंदर एक और हादसे की खबर भी आ गई। जानकारी मिली है कि बीड दिल्ली के आष्टी तालुका के धामनगांव से एक मरीज को अहमदनगर ले जाते समय रात में धौलावडगांव में एंबुलेंस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सांगवी पाटन के डॉ। राजेश ज़िन्जुर्के (उम्र 38 वर्ष) और धामनगांव के एम्बुलेंस चालक भरत लोखंडे और 2 अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox