राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर ईडी की रेड, गहलोत के बेटे को भी समन जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर ईडी की रेड, गहलोत के बेटे को भी समन जारी

मानसी शर्मा /- राजस्थान में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट(फेमा) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की गई है।

यह रेड राजस्थान में हुए पेपर लीक को लेकर बताई जा रही है। इससे पहले भी पेपर लीक मामले में डोटासरा पर आरोप लगाए गए थे। फिलहाल ईडी डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।सूत्रों के अनुसार, ईडी की रेड जयपुर में 3 जगह और सीकर में 2 जगह चल रही है। छापे पड़ने के बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘सत्यमेव जयते’।

पहले का बयान बना सिरदर्द

 वहीं डोटासरा का पहले का दिया हुआ एक बयान को इस ईडी की रेड से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, डोटासरा ने एक बयान दिया था जिसमें कहा था कि ‘हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी और इनकम टैक्स आती है। ईडी और इनकम टैक्स से वो डरता है, जिसने कुछ गलत किया हो, हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी आती है।’

मुख्यमंत्री ने बोला हमला

वहीं डोटासरा के घर छापे और बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोला है और कहा कि मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox