मानसी शर्मा /- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सड़क हादसे का शिकार हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री इस हादसे में घायल हो गए जिसके बाद उन्हें आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रेफर किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रेस कांफ्रेंस में होना था शामिल
दरअसल, हरीश रावत की गाड़ी हल्दवानी से काशीपुर जाते समय डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें सीने में चोट आई है साथ ही उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ये घटना करीब रात के 12 बजकर 15 मिनट के आसपास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने पीएसओ और अन्य सहयोगियों के साथ सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है आज पूर्व मुख्यमंत्री को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आना था। हादसे में उनके सहयोगियों को भी चोट आई है।
इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची जिसने पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रावत के सीओ भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने उन्हें अपनी कार में काशीपुर के अस्पताल ले कर गए थे। पूर्व सीएम को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।


More Stories
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”