दिल्ली देहात के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रीयों का सपना साकार करने की दिशा में काम करे सरकार- पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली देहात के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रीयों का सपना साकार करने की दिशा में काम करे सरकार- पंचायत संघ

-दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्मप्रकाश यादव व साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के गांवों, किसानों को समृद्ध बनाने का देखा था सपना

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली देहात के दो पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्मप्रकाश यादव व साहिब सिंह वर्मा  ने दिल्ली देहात के गांवों व किसानों को समृद्ध बनाने का सपना देखा था जिसे लेकर पूर्व में शहरी विकास मंत्री भारत सरकार को एक लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा था। अब दिल्ली पंचायत संघ ने उसे जल्द पूरा कराने के लिए गांव मादीपुर के ऐतिहासिक पांडव कालीन मंदिर में 27 अक्तूबर को पंचायत बुलाई हैं।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश व देहात के दूसरे मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा ने हमेशा दिल्ली देहात व गांवों, किसानों के लिए संघर्ष व समृद्ध बनाने के लिए काम किया। उनके सपने को पूरा करने के लिए अब दिल्ली पंचायत संघ सरकार को चेता रहा है कि दिल्ली सरकार, उप राज्यपाल दिल्ली व शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार तुरंत इस पर कार्य करे।
          बता दें कि उस समय सांसद रहे साहिब सिंह वर्मा ने  वर्ष 2000 में 17 जून को एक लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पूर्व में शहरी विकास मंत्री भारत सरकार जगमोहन को सौंपा था। उनके साथ पूर्व परिवहन एवं विकास मंत्री देवेन्द्र सिंह शौकीन व अन्य नेता भी थे। दिल्ली पंचायत संघ ने इस मुद्दे पर 27 अक्तुबर को महापंचायत का आयोजन किया है। जिसमें पूर्व परिवहन एवं विकास मंत्री देवेन्द्र सिंह शौकीन के अलावा दिल्ली देहात के अनेकों नेताओं की उपस्थिति रहेगी।

पंचायत में मुख्य रूप से 8 मांगों को पूरा कराने के लिए दिल्ली सरकार से मांग की जायेगी-
– उसमें मुख्य मांग किसानों को अपनी जमीन स्वयं विकसित करने का अधिकार देने की मांग थी।
– नक्शा डीडीए या अन्य एजेंसी तैयार करें और किसान उसे विकसित कर बेचें।
– दोषपूर्ण भूमि अधिग्रहण की नीति  बदलने की मांग।
– उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रतिवर्ष 12 फ़ीसदी मुआवजा वृद्धि करने का फैसला लिया था।जिसे आज तक लागू नहीं किया गया।
– डीडीए द्वारा पूर्व निर्धारित अवधि में अधिग्रहित भूमि पर पहले से तय योजना पर क्रियांवन नहीं होने पर किसानों को उनकी जमीन लौटाई जाने की मांग।
– जिन किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया उन्हें उस भूमि से बेदखल नहीं किये जाने की मांग थी।
– वैकल्पिक प्लाट किसानों को उसकी अधिग्रहित भूमि की दर पर दिया जाए। जिनको अभी तक नहीं दिए गए।उन्हे देने का काम करें सरकार।
– दिल्ली में कृषि भूमि अधिग्रहण से किसान परिवार व उस पर निर्भर परिवार बेरोजगार हो गए।उसके लिए दिल्ली की नौकरियों में सबसे पहले उन्हें प्राथमिकता देने की मांग।

पंचायत प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि साहिब सिंह वर्मा जी ने दुःख जताया था कि जिस कानून को अंग्रेजों ने बनाया आजादी मिलने के बाद उसी का अनुपालन किया जा रहा है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व सह प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा कि 18 सूत्री मांगो पर गांवों व किसानों के हितों के लिए भी काम करें सरकार।

पंचायत संघ दिल्ली देहात व गांव बचाओ की 18 सूत्री मांगो व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री साहिब सिंह वर्मा की दिल्ली देहात के समृद्ध होने के सपने को लेकर लडाई के लिए बड़ा आदोलन व देहात के सभी पार्टियों के नेताओं को को इस पर काम करने का आग्रह पर पंचायत में ठोस निर्णय लिए जाएंगे और माननीय प्रधानमंत्री जी से गांवों व किसानों की समस्याओं को लेकर एक बोर्ड बनाने की मांग रहेगी व गांवों, किसानों को मुख्यमंत्री दिल्ली, उप राज्यपाल दिल्ली ओर शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार इन तीनों से इन्हे अलग रखने की मांग रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox