मानसी शर्मा /- इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस लड़ाई में कुछ लोग इजराइल के साथ हैं तो कुछ लोग फिलिस्तीन के लोगों का समर्थन कर रहे हैं। फ़िलिस्तीन का समर्थन करने वालों में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो इस समय भारत में खेले जा रहे विश्व कप का हिस्सा हैं। इसे खेल जगत में भी राजनीति गर्मा गई है।
आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप में खेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान, उसामा मीर और मोहम्मद नवाज ने फिलिस्तीन के प्रति एकजुटता दिखाई है। तीनों खिलाड़ियों ने फ़िलिस्तीनी झंडा साझा किया है। इससे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत को गाजा के लोगों को समर्पित किया था।
‘यह जीत ‘गाजा के भाइयों और बहनों’ को समर्पित’
रिजवान ने कहा था कि यह जीत ‘गाजा के भाइयों और बहनों’ को समर्पित है। रिजवान (131) ने नाबाद शतक बनाया जबकि युवा अब्दुल्ला शफीक (113) ने वनडे में अपना पहला शतक बनाया, जिससे पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 345 रन बनाकर विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। रिज़वान ने बाद में एक्स पर लिखा, “यह गाजा के हमारे भाइयों और बहनों के लिए है। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इस जीत को आसान बनाने का श्रेय पूरी टीम, खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को जाता है। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का आभारी हूं।”


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस