भारतीय सेना की ब्वायज आर्मी का पूर्व सदस्य निकला हथियार तस्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय सेना की ब्वायज आर्मी का पूर्व सदस्य निकला हथियार तस्कर

-उत्तरी जिला पुलिस ने किया था हथियारों के साथ गिरफ्तार, 10 ऑटोमैटिक पिस्टल व 18 तमंचे और 154 कारतूस बरामद

उत्तरी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी जिला पुलिस ने जिस हथियार तस्कर को पकड़ा था वह भारतीय सेना की ब्वायज आर्मी का पूर्व सदस्य निकला। अब पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच में जुट गई है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित ने नेपाल में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता था लेकिन परिवार में जमीन को लेकर हुई लड़ाई के बाद वह आपराधिक गिरोह में शामिल हो गया। एथलीट से हथियार तस्कर बने बदमाश बिंटू की कहानी किसी फिल्मी किरदार से कम नही है।

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी बागपत, यूपी से बड़ी संख्या में हथियार लेकर दिल्ली पहुंचा था। आरोपी उत्तरी जिला की नारकोटिक्स सेल के हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया आरोपी गांव तलवानी, शिवानी, भिवानी, हरियाणा निवासी बिंटू उर्फ मिंटू उर्फ बिट्टू है। आरोपी के पास से 10 ऑटोमैटिक पिस्टल व 18 तमंचे और 154 कारतूस बरामद किए हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि हरियाणा के प्रदीप कासनी गैंग ने विरोधी गैंग से बदला लेने के लिए हथियारों का ऑर्डर दिया था। पूछताछ के दौरान बिट्टू ने खुलासा किया है कि उसने विरोधी काला गैंग से बदला लेने और गैंग खड़ा करने के लिए हथियार मंगाए थे। मौके पर छापेमारी कर प्रदीप कासनी गैंग के बदमाश को दबोच लिया गया जबकि हथियार लेकर आया बदमाश ललित बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ललित के अलावा बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

श्री कलसी ने बताया कि पिछले काफी समय से प्रदीप कासनी और काला गैंग की रंजिश चली आ रही है। अक्तूबर 2022 में काला गैंग के गुर्गों ने भोंडसी जेल से अदालत में पेशी के दौरान झज्जर में प्रदीप पर फायरिंग कर दी थी। हमले में प्रदीप बच गया था। पुलिस ने काला गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया था। तभी से प्रदीप गैंग के गुर्गे काला गैंग से बदला लेने की फिराक में थे। बुधवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बागपत यूपी के हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का ललित दिल्ली में हथियार लेकर आने वाला है। सूचना के बाद तुरंत नारकोटिक्स सेल की एक टीम तैयार की गई। खैबर पास, रिंग रोड के पास जाल बिछा दिया गया।

बिट्टू ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर तानी…
नारकोटिक्स सेल की टीम ने देखा कि बाइक सवार एक युवक वहां आकर रुका है। कुछ ही देर बाद मजनू का टीला की ओर से एक और युवक वहां पहुंचा। मुखबिर ने दोनों की पहचान हथियार तस्कर ललित और प्रदीप कासनी गैंग के बिट्टू के रूप में की। पुलिस ने दोनों को काबू करने का प्रयास किया तो बिट्टू ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर तान दी। किसी तरह उसे काबू किया गया। इस बीच बाइक सवार आरोपी वहां से फरार हो गया। बिट्टू के पास से पिस्टल व छह कारतूस मिले। उसके पास एक बैग मिला, जिसे ललित ने उसे दिया था। उसमें नौ पिस्टल, 18 तमंचे और 148 कारतूस बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रदीप कासनी गैंग का सदस्य है। उसने ही अपने गैंग के लिए हथियार बागपत से मंगवाए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox