41 साल बाद भारत की बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

41 साल बाद भारत की बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / मथुरा / मानसी शर्मा –  एशियन गेम्स तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने तीसरे दिन अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनूष अग्रवाल और हृदय छेदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने घुड़सवारी के 40 साल के इतिहास में पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में भारत के घुड़सवार अनुष, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति और हृदय ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 209.205 अंक बनाए। दिव्यकीर्ति को 68.176 अंक, हृदय को 69.941 अंक और अनुश को 71.088 अंक मिले। भारतीय टीम चीन से 4.5 अंक आगे रही।

तीसरे दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया के पास कुल 14 मेडल हो गए हैं। भारत के पास 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक हैं। मंगलवार को टीम इंडिया को सेलिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले।

गौरतलब है कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत को गोल्ड मिला है। जबकि चीन की टीम दूसरे स्थान पर रही। चीन को कुल 204.882 अंक मिले। हांगकांग को 204.852 अंक मिले। यह टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह चीनी-ताइपे की टीम चौथे और यूएई की टीम पांचवें स्थान पर रही। भारत को अपने और खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद होगी। महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox