14 वर्ष के बच्चे को स्कूल बंक मारना पड़ा भारी , 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकल बाहर 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

14 वर्ष के बच्चे को स्कूल बंक मारना पड़ा भारी , 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकल बाहर 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / हरियाणा  / मानसी शर्मा –  हरियाणा के अंबाला में स्कूली बच्चों को बंक मारना उस वक्त भारी पड़ गया जब एक बच्चा जोहड़ में डूब गया। अक्सर मां-बाप बच्चों पर भरोसा करके उन्हें घर से स्कूल के लिए भेजते हैं। कई बार नादानी में बच्चे स्कूल की बजाय कहीं और घूमने चले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला के गांव कालपी से भी सामने आया है जहां से सुबह के समय विशाल नमक विद्यार्थी घर से स्कूल के लिए निकला गया। लेकिन स्कूल की बचाए अपने दोस्तों के साथ जोहड़ में नहाने चला गया कुछ देर बाद उसके बाकी दोस्तों को पता लगा कि विशाल डूब गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। इस बीच हेड कांस्टेबल चंद्रभान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूद गए और लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद विशाल के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला बाहर

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर समर्पित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कुछ बच्चे कालपी गांव के जोहड़ में नहाने आए हैं। इस दौरान एक बच्चा डूब गया है इसके बाद में मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल चंद्रभान बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूद गए पर लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox