27 मिनट में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक एसयूवी, रेंज 500 किमी से ज्यादा, सेफ्टी में है 5 स्टार रेटिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

27 मिनट में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक एसयूवी, रेंज 500 किमी से ज्यादा, सेफ्टी में है 5 स्टार रेटिंग

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली / मानसी शर्मा – भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक कारें और इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च हो रही हैं। अब कई बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में उतर चुकी हैं। सबसे सुरक्षित कार बनाने वाली कंपनी वॉल्वो ने भी एक शानदार इलेक्ट्रिक कार पेश की है। हमेशा की तरह यह कार भी बेहद सुरक्षित और हाईटेक है।

इस इलेक्ट्रिक कार का नाम वोल्वो C40 रिचार्ज है और स्पीड, परफॉर्मेंस, लुक और रेंज के मामले में यह कार बेहतरीन है। इस कंपनी ने चार्जिंग में काफी रिसर्च और इनोवेशन किया है। यह कार महज 27 मिनट में चार्ज हो जाती है। यह दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग वाली कार है और इसकी रेंज 500 किमी. से ज्यादा है। इस समय बाजार में स्थिति यह है कि लोग जल्दी चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस कार की कीमत 61.25 लाख रुपये है।

वॉल्वो ने इसी को ध्यान में रखकर काम किया है। यह कार महज 27 मिनट में 100 फीसदी चार्ज हो जाती है। इस कार में 9 इंच पोर्ट्रेट स्टाइल स्क्रीन, जीपीएस, मोबाइल कनेक्टिविटी, 430 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक 360-डिग्री कैमरा, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ सेंसर-आधारित ADAS तकनीक का एक पूरा सूट, कनेक्टेड कार तकनीक, ड्राइवर-साइड मेमोरी फ़ंक्शन के साथ संचालित फ्रंट सीटें, हीटिंग और कूलिंग, ड्युअल झोन क्लायमेट कंट्रोल और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इस कार की टक्कर में अभी कोई भी कार नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox