
नई दिल्ली / मानसी शर्मा / – दिल्ली मेट्रो में गंदी हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति को आपत्तिजनक हरकत करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मास्टरबेशन(हस्तमैथुन) के बाद नाबालिग पर वीर्य (स्पर्म) छिड़क दिया था। यह घटना कल की रात 8:30 बजे की है।
अधिकारियों ने बताया कि जब नाबालिग की मां को पता चला कि भीड़भाड़ वाले कोच में एक व्यक्ति ने मास्टरबेशन के बाद उनकी बेटी पर वीर्य छिड़क दिया है, तो वे सीलमपुर स्टेशन पर उतर गईं। उन्होंने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी हैं। उसे दो यात्री ने पकड़ लिया, जिन्होंने इस घटना को देखा था। उन्होंने उसे शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद स्टेशन अधिकारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
इससे पहले 11 अगस्त को मेट्रो में एक लड़की के सामने मास्टरबेशन करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम शिवम शर्मा था, जो दवा कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता था। 23 साल के आरोपी ने सात अगस्त को मंडी हाउस स्टेशन पर अपने दोस्त की प्रतीक्षा कर रही लड़की को देखकर मास्टरबेशन किया और अश्लील इशारे किए थे। पीड़िता प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर थी, जबकि आरोपी प्लेटफ़ॉर्म नंबर दो पर खड़ा था। पीड़िता ने सीआईएसएफ को इसकी जानकारी दी थी। जैसे ही सीआईएसएफ के अधिकारी पहुंचे, आरोपी मेट्रो में बैठकर फरार हो गया।
वहीं अप्रैल में मेट्रो में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का सीट पर ही मास्टरबेशन करते हुए दिखाई दे रहा था। उसके बगल में एक युवक और एक युवती बैठे थे, जो उसकी हरकत को असहज महसूस कर रहे थे। 27 सेकंड के वीडियो में दिख रहा था कि युवती के ठीक बगल में जींस-शर्ट पहने बैठे लड़का मोबाइल पर कुछ देखकर सीट पर ही मास्टरबेशन कर रहा था। उसकी इस क्रिया के कारण बगल में बैठे युवक और युवती दूसरे कोच में चले गए थे।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत