नई दिल्ली/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में जी-20 शिखऱ सम्मेलन की अपार सफलता पर आज जामा मस्जिद से सर्वधर्म सद्भाव तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा जामा मस्जिद से आरंभ होकर दिल्ली गेट तक गई।

यात्रा में बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटिया महल बाजार से गुजरते हुए यात्रा में लोगों ने जी-20 और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और तिरंगे झंडे अपने हाथ में लिए हुए चल रहे थे। पूरे रास्ते बाजार में लोगों ने फूलों की वर्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, महात्मा गांधी अमर रहे के नारों के साथ जी-20 शिखऱ सम्मेलन की सफलता का स्वागत किया।
मटिया महल एसोसिएशन के प्रधान हाजी सलीमुद्दीन एवं उनके साथ व्यापारियों ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जय के नारे लगाए। उन्होने कहा कि मुस्लिमों ने जी-20 के अवसर पर जामा मस्जिद को सजाया था और आज दो बार सांसद रहे विजय गोयल इस तिरंगा यात्रा को लेकर यहां आए। दुकानदारों ने अपनी खुशी का इजहार फूल बरसाकर किया।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा