कनाडा में फिर होगा खालिस्तान रेफरेंडम, आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कनाडा में फिर होगा खालिस्तान रेफरेंडम, आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो

आतंकी बोला- 29 अक्टूबर को सरी में कार्यक्रम; यहां की सरकार उनके समर्थन में

कनाडा/- सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर कनाडा के सरी में खालिस्तान रेफरेंडम करवाने की घोषणा कर दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर 29 अक्टूबर को रेफरेंडम करवाने का ऐलान किया है। पन्नू ने इस रेफरेंडम के लिए कनाडा सरकार और विरोधी पार्टियों के नेताओं के समर्थन होने का भी दावा किया है।  
            पन्नू ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान के हक में आवाज बुलंद की थी। वहीं अब विरोधी पार्टी के कंजर्वेटिव पार्टी लीडर ने भी खालिस्तान के हक में बात कही है। पन्नू ने कहा कि मंच से कनाडाई प्रधानमंत्री ने कह दिया कि खालिस्तान की मांग को वह रोक नहीं सकते हैं। कनाडा में शांतिमय प्रदर्शन, फ्रीडम ऑफ स्पीच को रोका नहीं जा सकता।

आतंकी निज्जर के नाम पर भी करवाएगा वोटिंग
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बीते समय में मारे गए अपने साथी हरदीप निज्जर के नाम पर भी वोटिंग करवाने की घोषणा कर दी है। पन्नू का कहना है कि वह यह जनमत निज्जर किल इंडिया रेफरेंडम के नाम से करवाएगा और सवाल पूछेगा- क्या भारतीय उच्चायुक्त वर्मा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं?

पन्नू का दावा 1 लाख से अधिक लोग वोट डालने पहुंचे
पन्नू का दावा है कि 10 सितंबर को गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में खालिस्तान जनमत संग्रह-1 आयोजित किया गया था। जिसमें 135,000 से अधिक सिखों ने मतदान किया और 50 हजार लोग वोट डाल नहीं पाए थे। इसीलिए उसे सरी में दोबारा से रेफरेंडम करवाना पड़ रहा है।
           लेकिन हकीकत आतंकी पन्नू के बयान से परे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार यहां वोट डालने वालों की गिनती 7 हजार से अधिक नहीं थी। कनाडा जैसे देश में भी रेफरेंडम को सपोर्ट नहीं मिल रहा, यही कारण है कि वह यहां दोबारा से वोटिंग करवाने को चाह रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox