एशिया क्रिकेट कप: भारत ने बिगाड़ा पाकिस्तान का खेल, नेट रन रेट की वजह से हो सकता बाहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया क्रिकेट कप: भारत ने बिगाड़ा पाकिस्तान का खेल, नेट रन रेट की वजह से हो सकता बाहर

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – भारत के खिलाफ पाक क्रिकेट टीम को एशिया कप सुपर-4 में ऐसी करारी शिकस्त मिली कि इससे उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और केएल राहुल के शतक के दम पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 128 रन पर ही सिमट गई, 228 रन की बड़ी हार से बाबर आजम की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है।

बता दें कि एशिया कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में नेपाल के खिलाफ जीत के साथ करने वाले पाकिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था। सुपर- 4 के पहले मैच में बांग्लादेश को पीटने के बाद भारत के खिलाफ उतरने से पहले टीम जोश में थी। कप्तान बाबर आजम ने टीम इंडिया के खिलाफ पलड़ा भारी बताया लेकिन मैच में बुरा हाल हो गया। हार भी ऐसी मिली कि बना बनाया खेल खराब हो गया और नेट रन रेट ऐसा बिगड़ा कि फाइनल की राह मुश्किल हो गई।

पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना मुश्किल

एशिया कप सुपर- 4 में भारतीय टीम से 228 रन की बड़ी हार के बाद टीम का नेट रन रेट बुरी तरह से खराब हो गया है। हालात ऐसे हैं कि वो इस वक्त बांग्लादेश से भी बुरी स्थिति में है। -1.892 के नेट रन रेट वाले पाकिस्तान ने अगर अपना आखिरी मैच श्रीलंका से गंवाया तो उसका फाइनल में जाने का रास्ता बंद हो जाएगा।

भारत को पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद 2 अंक मिले हैं वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के पास भी एक -एक जीत से 2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट सबसे बेहतर है और वह पहले नंबर पर है। टीम इंडिया को श्रीलंका और फिर बांग्लादेश के साथ खेलना है। मतलब एक मैच जीतने से भी भारत का काम हो जाएगा। वहीं श्रीलंका को सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ जीत चाहिए और वो फाइनल में पहुंच जाएगा। बांग्लादेश दौड़ से लगभग बाहर ही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox