
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत सरकार के शिक्षा मन्त्रालय के अधीन संचालित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ 25 अगस्त को वाचस्पति सभागार में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने संस्कृत को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित कार्पोरेट मंत्रालय के उपसचिव श्री पवन मेहता ने संस्कृत के प्राचीन गौरव के विषय में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. जयकांत सिंह ने शास्त्रीय ज्ञान के विषय में प्रकाश डाला।
अतिथियों का स्वागत संयोजक प्रो. यशवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की भूमिका का प्रतिपादन सहसंयोजक डॉ. दिनेश यादव तथा संचालन डॉ. परमेश शर्मा ने किया। अन्त में कुलसचिव प्रो. प्रेम कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

25 से 31 अगस्त तक संचालित होने वाले संस्कृत सप्ताह में 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली के अनेक विद्यालयों व विश्वविद्यालयों के सैकड़ों छात्र भाग ले रहे हैं। सम्पूर्ति कार्यक्रम 31 अगस्त को आयोजित होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी