कालकाजी मंदिर प्रशासन ने किया श्रद्धालुओं पर ड्रेस कोड लागू , अब ऐसे कपड़े पहन कर नहीं मिलेगी एंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कालकाजी मंदिर प्रशासन ने किया श्रद्धालुओं पर ड्रेस कोड लागू , अब ऐसे कपड़े पहन कर नहीं मिलेगी एंट्री

- मंदिर ने उठाए पहनावे को लेकर बड़े कदम - अश्लील कपड़े पहन नहीं मिलेगी मंदिर में एंट्री

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली /मानसी शर्मा – देश कि राजधानी दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर अपनी मान्यता के लिए काफी प्रसिद् है। यहां हर रोज दूर-दूर से श्रद्धालु कालका माँ के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। लेकिन अब यहां आने के लिए ड्रेस कोड के अनुसार कपड़े पहन कर आना होगा। तभी आपको दर्शन करने दिए जाएंगे वरना एंट्री नहीं दी जाएगी । कालकाजी मंदिर कि वेबसाइट के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। इस ड्रेस कोड में महिलाए साड़ी और सूट है तो वहीं पुरुष धोती , पायजामा , शर्ट और टीशर्ट पहन कर आ सकते हैं।

कालकाजी मंदिर के पुजारी की ओर से कहा गया है कि मंदिर एक सात्विक जगह होती है और यहां का माहौल भी सात्विक होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं में भी आस्था के साथ सात्विकता और मर्यादा होनी चाहिए। जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के मन मे उस दौरान भक्ति-भाव के अलावा और कुछ भी न आये, इसलिए मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए मर्यादित वस्त्रों को पहन कर मंदिर में प्रवेश को अनिवार्य किया गया है।  

आपको बता दें कि , दिल्ली के अन्य मंदिरों में भी मर्यादित कपड़े पहनकर आने को लेकर सूचना के बोर्ड लगाए जा रहे हैं दिल्ली में झंडेवाला देवी मंदिर और कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं सूचना देने के लिए बोर्ड लगा दिए गए है। कालकाजी मंदिर प्रबंधक सुधार कमेटी द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंदिर की ओर से बोर्ड भी लगाया गया है।

बोर्ड पर साफ अक्षरों में लिखा गया है कि छोटे और अमर्यादित कपड़ों के पहनकर आने पर श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सकते है और एंट्री नहीं दी जाएगी। सूचना में लिखा हुआ है कि सभी महिलाओं एवं पुरुषों से निवेदन है कि मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि ऐसे कपड़े पहनकर आने पर बाहर से दर्शन करके सहयोग करें। झंडेवाला देवी मंदिर में भी ऐसा ही बोर्ड लग गया है वहीं, छतरपुर मंदिर में फिलहाल इस तरह का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है, लेकिन अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने वाले लोगों को अभी टोका जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox