न खुद कुछ करेंगे, न करने देंगे…-पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

न खुद कुछ करेंगे, न करने देंगे…-पीएम मोदी

-रेलवे स्टेशनों के रीडिवेलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए बोले पीएम मोदी -विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, पीएम ने कहा- पुराने ढर्रे पर चल रहा विपक्ष का एक धड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-मौका था 508 रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने की शुरुआत का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और विपक्ष पर हमलों की रेल चला दी। ’विपक्ष के एक धड़े’ को निशाना बनाते हुए मोदी ने सारा हिसाब गिना दिया। पीएम ने कहा कि विपक्ष का एक धड़ा आज भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है। उसका सिद्धांत है कि ’न तो खुद काम करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे’। पीएम ने कहा, ’सरकार ने संसद की नई इमारत बनवाई, इस धड़े ने उसका विरोध किया। हमने कर्तव्य पथ का विकास किया लेकिन विपक्ष ने इसका भी विरोध किया। 70 साल तक, उन्होंने देश के वीरों के लिए वॉर मेमोरियल तक नहीं बनाया था। जब हमने (नैशनल) वॉर मेमोरियल बनाया तो उन्हें सार्वजनिक रूप से विरोध करने में शर्म नहीं महसूस हुई। सरदार वल्लभ भाई (पटेल) की मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। हर भारतीय को इसपर गर्व है। लेकिन कुछ राजनीतिक दलों का एक भी बड़ा नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नहीं गया।’ मोदी ने कहा कि ’हम नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं, विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।’

विपक्षी दलों के गठबंधन इं.डि.या. पर पीएम मोदी का निशाना
पीएम मोदी विपक्ष के जिस ’धड़े’ की बात कर रहे थे, वह विपक्षी दलों का नया गठबंधन इं.डि.या. है। इशारों-इशारों में मोदी ने कह भी दिया, ’भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित होकर पूरा देश अब कह रहा है कि भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण-भारत छोड़ो। आज पूरा देश हर बुराई के लिए कह रहा है भारत छोड़ो!’ पीएम ने पिछले दिनों भी इसी अंदाज में विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला था। 2024 लोकसभा चुनाव की पिच पर उनका संदेश साफ है- मुकाबला भारत या इं.डि.या. होना है। इसीलिए वह बार-बार ’क्विट इंडिया’ की बात करते हैं।

पीएम मोदी की एक-एक लाइन में विपक्ष पर तंज
देश ने आज की और भविष्य की जरूरतों की चिंता करते हुए संसद की आधुनिक इमारत बनवाई। संसद, देश के लोकतंत्र की प्रतीक होती है। उसमें पक्ष, विपक्ष सबका प्रतिनिधित्व होता है, लेकिन विपक्ष के इस धड़े ने संसद की नई इमारत का भी विरोध किया।
-हमने कर्तव्य पथ का विकास किया तो उसका भी विरोध किया गया।
-इन लोगों ने 70 साल देश के वीर शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल तक नहीं बनाया। जब हमने नैशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण किया तो इसकी भी सरेआम आलोचना करते उनको शर्म नहीं आई।
-सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आज दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति है। हर हिंदुस्तानी को गर्व होता है… और कुछ राजनीतिक दल चुनाव के समय तो सरदार साहब को याद कर लेते हैं लेकिन आज तक इनका एक भी बड़ा नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर के सरदार साहब की इस भव्य प्रतिमा के न दर्शन किए, न उन्हें नमन किया है।
-किस राज्य में किसकी सरकार है… कहां किसका वोट बैंक है… इस सब से ऊपर उठकर हम पूरे देश में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।
               पीएम मोदी ने रविवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। मोदी ने कहा, ’भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox