सीएम नीतीश कुमार को लेकर मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम नीतीश कुमार को लेकर मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा

-बोले- कभी भी एनडीए में लौट सकते है नीतीश कुमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे हैं और कभी भी एनडीए में लौट सकते हैं।  जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नीतीश कुमार से मिलेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि वे इस बार उनसे नहीं मिल सकते। लेकिन मंत्री का यह दावा भाजपा के बयान के ठीक विपरीत है। क्योंकि बीजेपी कई बार खुले मंच से बोल चुकी है कि वह किसी भी हाल में अब नीतीश कुमार को साथ नहीं लेंगे।

वहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि जो गठबंधन बना है, उसका नाम इंडिया रखा है। एक जमाना था जब इंडिया इज इंदिरा कहा जाता था। उन्होंने कहा आगे कहा कि हमारा गठबंधन एनडीए है। विपक्ष हमारे खिलाफ एकजुट हो रहा है, जो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं।

हम नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं
रामदास अठावले ने कहा,’हम उनकी (नीतीश) गैरमौजूदगी को महसूस करते हैं। उन्हें विपक्ष की मुंबई बैठक से दूर रहना चाहिए। जब वह अटलजी की सरकार में रेल मंत्री थे, तबसे हम साथ हैं। हम अब भी उनका सम्मान करते हैं। अगर उन्हें आरजेडी में जाना ही था, तो एनडीए में वापस क्यों आए? वह एनडीए में वापस आ गए। बिहार के लोग हमारे लोग हैं, नीतीश हम सभी के मित्र हैं। हमने उन्हें सीएम बनाया, जबकि उनकी पार्टी के पास विधानसभा में केवल 44 सीटें थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox