विपक्षी एकता बैठक पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विपक्षी एकता बैठक पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

-बोले-परिवारवाद की राजनीति करने वालों को मोदी से सबसे बड़ा खतरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रांची/शिव कुमार यादव/- झारखंड के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी एकता बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की राजनीति में बड़े आमूलचूल परिवर्तन हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है और साथ ही देश से परिवारवाद की राजनीति भी खत्म हो रही है जिसकारण देश में अपने परिवार की राजनीतिक चौधराहट मानने वाले नेताओं को अब अपना करियर खत्म होता दिखाई दे रहा है जिसे लेकर परिवारवादी नेता एकजूट होकर मोदी का मुकाबला करना चाहते है लेकिन ऐसा होने वाला नही है 2024 में एकबार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीतेगी और सरकार बनायेगी।
              दुमका परिसदन मे पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी एकता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवारवाद के पोषक हैं और जिनको लगता है कि पीएम मोदी के चलते इस परिवारवाद को खतरा है, उनकी राजनीति संकट में है, वहीं लोग इकट्ठा हो रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम मोदी का कहना है कि ’न खाऊंगा, न खाने दूंगा’। पीएम मोदी वंशवाद को समाप्त कर देंगे इसलिए विपक्षी एकजुटता का रोना रो रहे है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला
बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला. 2024 में अरविंद केजरीवाल के ’चेहरे’ के सवाल पर मरांडी ने कहा कि केजरीवाल खुद को ईमानदार कहते हैं और आज इनके मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं। उन्होंने लालू यादव, अरविंद केजरीवाल और शिबू सोरेन के परिवार के नाम गिनाये।

28 जून को पटना में होने वाली बैठक पर भी बोले
बीजेपी नेता ने पटना में 23 जून को विपक्षी दलों के इकट्ठा होने के सवाल पर कहा कि ये वही लोग हैं जो परिवार और पैसे के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। बता दें कि 23 जून को नीतीश कुमार के न्यौते पर कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी), सपा, टीएमसी और कई दलों के नेता शामिल होंगे। हेमंत सोरेन को भी नीतीश कुमार ने न्यौता दिया है।
                इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगया कि झारखण्ड में हेमंत सोरने के सारे लोग जमीन पत्थर कोयला के लूट मे लगे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कॉमन सिविल कोड की वकालत की। उन्होंने कहा कि देश में समान कानून लागू होना चाहिए. कानून सभी के लिए सामान रूप से लागू हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox