द्वारका में जल बोर्ड का गड्ढा बना आफत, बन रहा हादसों का कारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में जल बोर्ड का गड्ढा बना आफत, बन रहा हादसों का कारण

-लोगों की जिंदगी से खेल रहा जल बोर्ड, महीनों से गहरे गड्ढें खोदकर छोड़े -मधुविहार में दिल्ली जल बोर्ड ने डीप सीवर सिस्टम के लिए खोदकर छोड़ रखा है गहरा गड्ढा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उपनगरी द्वारका सेक्टर 2 स्थित मधु विहार वार्ड में डीप सीवर सिस्टम डालने के लिए खोदा गया गड्ढा लोगों की जान के लिए आफत बना हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे डीप सीवर सिस्टम का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। सड़क के बीचो बीच खोदे गए इस गड्ढे में गिरकर कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं। दुर्घटना के कारण कुछ लोगों की जान जाते-जाते बची है। बावजूद दिल्ली जल बोर्ड द्वारका के अधिकारियों को लोगों के जान की कोई परवाह नहीं है।

                दिल्ली जल बोर्ड ने भास्कराचार्य कॉलेज के ठीक अपोजिट सर्विस रोड को करीब 15 फुट खोद कर छोड़ दिया है। पिछले दिनों इसी गड्ढे में गिरे एक बाइक सवार को लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हालांकि इस दुर्घटना में बाइक सवार को थोड़ी चोट जरूर आई लेकिन उसकी जान बच गई। लंबे समय तक खुला गड्ढा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आपको बता दें कि यह सर्विस लेन मधु विहार निवासियों को मेन रोड से जोड़ती है और यह सभी लोगों के लिए बाहर निकलने का महत्वपूर्ण रास्ता है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग सेक्टर 2 की डिस्पेंसरी, स्कूल व द्वारका इलाके में आते और जाते है।

                  इस गड्डे की वजह से सभी निवासियो को काफी दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक आए दिन लोग कोई न कोई रोजाना दुर्घटना के शिकार हो रहे है। इस बाबत आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया की डीप सीवर सिस्टम को जल्द से जल्द पूरा करना है लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के चलते काम रुका पड़ा हुआ है। लगता है इन ठेकेदारों पर जल बोर्ड का कोई अंकुश नहीं है। सोलंकी ने बताया कि जल बोर्ड के अधिकारियों से निवेदन किया है कि खुदे हुए गड्ढे के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अगर इस गड्ढे को जल्द से जल्द बंद न किया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसमें गिरकर लोगों की जान भी जा सकती है। जिसके जिम्मेदार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी होंगे। इन्ही समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए मधु विहार के महासचिव जगदीश नैनवाल एवं प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox