नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जब पीड़िता गर्भवती हुई तब स्वजन को इसकी जानकारी हुई। किशोरी ने इसके लिए एक तांत्रिक को जिम्मेदार बताया है लिहाजा पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को बताया गया कि किशोरी की तबीयत कुछ महीनों से खराब चल रही थी। चिकित्सकों से उपचार के दौरान ही पीड़ित पक्ष को पता चला कि एक तांत्रिक उपचार कर सकता है। स्वजन पीड़िता को तांत्रिक के पास लेकर गए। आरोप है कि तांत्रिक ने बहला फुसलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी की तबीयत ज्यादा खराब हुई तब स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के दौरान गर्भवती होने की बात पता चली। किशोरी को भरोसे में लेकर जब स्वजन ने पूछताछ की तो उन्होंने तांत्रिक का नाम लिया।
इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित तांत्रिक राजमिस्त्री का काम करता है। लेकिन वह लोगों के समक्ष खुद को तांत्रिक बताकर उनकी बीमारियों को दूर करने का दावा करता है। आरोपित की उम्र लगभग 45 वर्ष है। फिलहाल, पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी पीड़ित पक्ष व आरोपित से पूछताछ में कई विरोधाभासी बातें सामने आई हैं।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि