दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से बदलेगी हरियाणा की तस्वीर – डिप्टी सीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से बदलेगी हरियाणा की तस्वीर – डिप्टी सीएम

-उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/-  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया हैं। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सहित अन्य बड़ी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन परियोजनाओं से ना केवल प्रदेश की महानगरों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि एक लाख करोड़ रुपए के यह प्रोजेक्ट राज्य में औद्योगिक विकास की गति को बढ़ाएंगे और प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे। वे रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।


               डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन ऐतिहासिक है। इस एक्सप्रेस-वे के फेज-1 का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इससे एनसीआर की मुम्बई से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यह दिल्ली-गुरुग्राम को तीन नेशनल पार्क से जोड़ेगा। यहीं नहीं अब दिल्ली से जयपुर का सफर भी दो घंटे कम हो जाएगा।
               उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसे औद्योगिक तौर पर भी विकास की बड़ी परियोजना बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से हरियाणा राज्य बंदरगाह से अब सीधा जुड़ेगा और इसका लाभ प्रदेश के उद्योगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर से वेयरहाउसिंग को भी बढ़ावा मिलेगा और नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद जिलों में वेयरहाउस स्थापित होंगे।

               डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-जम्मू एक्सप्रेस-वे की भी नींव रखी है और यह एक्सप्रेस-वे भी हरियाणा से होकर जम्मू जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हांसी से भिवानी की कनेक्टिविटी और बेहतर करने के लिए भी एक सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र की जेवर एयरपोर्ट से भी कनेक्टिविटी होगी। इससे हमें एक और एयरपोर्ट से जुड़ने की सुविधा मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox