वंचितों को गले लगाकर स्वामी जी का सपना करेंगे साकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वंचितों को गले लगाकर स्वामी जी का सपना करेंगे साकार

-स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर आर्य समाज के अनुयायियों ने लिया संकल्प

नई दिल्ली/- स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए अनन्य अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वंचित वर्ग को गले लगाकर समरसता के आधार पर स्वामी जी के स्वप्नों को साकार करने का संकल्प लिया।
            हिन्दू समाज को बांटने के षड्यंत्रों के खिलाफ स्वामी जी के चलाए शुद्धि आन्दोलन से घबराकर 23 दिसम्बर 1926 को महान संत स्वामी श्रद्धानंद की हत्या एक कट्टरवादी ने गोली मारकर कर दी। स्वामी जी की अंतिम यात्रा 25 दिसम्बर को निकाली गई थी और 96 वर्षाे से निरंतर चली आ रही इस परंपरा को निभते हुए आर्य समाज के अनुयाईयों ने स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर इस साल भी शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसमें विभिन्न आर्य समाजों, विद्यालयों, कालेजों और गुरुकुलों से स्वामी जी के श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। यात्रा का समापन विशाल समारोह के साथ रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ।
       केन्द्रीय सभा के प्रधान सुरेंद्र कुमार रैली ने कहा, स्वामी श्रद्धानंद भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्यसमाज के संन्यासी थे जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती की शिक्षा का प्रसार किया। यूपी के शिया बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र नारायण सिंह ने कहा मैंने स्वामीजी को जेल में पढ़ा और आंदोलन से प्रभावित हुआ। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, स्वामी प्रणवानंद, विहिप अध्यक्ष कपिल खन्ना, सतीश चड्डा सहित कई अतिथियों ने स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox