अब मदर डेयरी ने दिया लोगों को झटका, दो रूपये बढ़ाये दूध के दाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब मदर डेयरी ने दिया लोगों को झटका, दो रूपये बढ़ाये दूध के दाम

-सर्दियों में दूध की बहुतायत के बावजूद बढ़ रही कीमते, मदर डेयरी ने फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/- मदर डेयरी ने एक महीने बाद फिर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मदर डेयरनी ने इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था। अब मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपभोक्ताओं को एक बार फिर बड़ा झटका देते हुए फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। ये दरें मंगलवार से लागू होंगी। वहीं, गाय के दूध और टोकन मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
             बता दें कि मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें पांच बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त,अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही है।            
              लोगों का आरोप है कि सरकार खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखने में कोई रूचि नही दिखा रही है। सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है और कंपनियां मनमर्जी कर रही है। लोगों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर दूध की बहुतायत होती है लेकिन दूध कंपनियां फिर भी   रेट बढ़ा रही है। ऐसा ही हाल तेल कंपनियों का भी बना हुआ है जो विश्व मार्किट में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भी तेल की कीमतों को कम नही कर रही है। सरकार की इस लापरवाही से लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox