नई दिल्ली/- मदर डेयरी ने एक महीने बाद फिर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मदर डेयरनी ने इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था। अब मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपभोक्ताओं को एक बार फिर बड़ा झटका देते हुए फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। ये दरें मंगलवार से लागू होंगी। वहीं, गाय के दूध और टोकन मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें पांच बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त,अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही है।
लोगों का आरोप है कि सरकार खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखने में कोई रूचि नही दिखा रही है। सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है और कंपनियां मनमर्जी कर रही है। लोगों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर दूध की बहुतायत होती है लेकिन दूध कंपनियां फिर भी रेट बढ़ा रही है। ऐसा ही हाल तेल कंपनियों का भी बना हुआ है जो विश्व मार्किट में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भी तेल की कीमतों को कम नही कर रही है। सरकार की इस लापरवाही से लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस