गांवों का ले आउट प्लान तैयार करवाए एमसीडी- थान सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांवों का ले आउट प्लान तैयार करवाए एमसीडी- थान सिंह

-दिल्ली पंचायत संघ ने प्रधानमंत्री व उपराज्यपाल से की अपील


नई दिल्ली/- मूलभूत सुविधाओं को लेकर सालों से उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों की आवाज उठा रही दिल्ली पंचायत संघ ने अब सभी शहरीकृत व ग्रामीण गांवों में लाल डोरा विस्तारित लाल डोरा आबादी को मालिकाना हक देने के लिए गांवो के ले आउट प्लान तैयार करवाने की मांग की है। दिल्ली पंचायत संघ ने प्रधानमंत्री व उप राज्यपाल से गांवों के लेआउट प्लान तैयार कराने की अपील की है।
        केंद्र सरकार व राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करवाते हुए दिल्ली पंचायत संघ ने कहा है कि ग्रामीणों को राहत देनेे के लिए प्रधानमंत्री व उपराज्यपाल से आग्रह है कि वह समस्त गांवों के ले.आउट प्लान तैयार करवाने के निर्देश दें। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि गांव वालों से एमसीडी तमाम टैक्स व चार्ज वसूल कर रहा है, लेकिन गांवों के ले.आउट प्लान तैयार नहीं कर रहा है। जिसकारण ग्रामीणों को अपने मकान बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
       उन्होने बताया कि दल्ली के 130 गांवों की लाल डोरा, विस्तारित लाल डोरा आबादी की 244 फाइलें वर्ष 2013 से दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग में धूल चाट रही हैं। उन्होंने बताया कि पीएम उदय पोर्टल पर गांवों को लेकर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। पीएम पोर्टल पर लिखा हुआ है कि गांवों के लालडोरा, विस्तारित लालडोरा आबादी को अनधिकृत कॉलोनी के समान माना जाएगा, लेकिन गांव वालों को मालिकाना देने के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
       ग्राम पंचायत के सुरेश शौकीन ने सुझाव दिया कि ग्रामीणों को मालिकाना हक देने के लिए सभी गांवों का सर्वे कर पीएम उदय पोर्टल या अन्य विकल्प तैयार किया जाए। उन्होने चेतावनी दी कि इस दिशा में प्रशासन की ओर से जल्द पहल नहीं होने की स्थिति में पंचायत संघ सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox