बच्चों को आकर्षित कर रहा दिल्ली बुक फेयर, बड़ी संख्या में मेले में पंहुच रहे बच्चे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों को आकर्षित कर रहा दिल्ली बुक फेयर, बड़ी संख्या में मेले में पंहुच रहे बच्चे

-हिंदी-अंग्रेजी उपन्यास, कविताएं, कहानी व बाल साहित्य की किताबें बेहद कम कीमत पर उपलब्ध

नई दिल्ली/- दिल्ली का बुक फेयर बच्चों को आकर्षित कर रहा है जिसके चलते बड़ी संख्या में बच्चे मेले में पंहुच रहे है। वही दिल्ली बुक फेयर भी बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकों में 90 प्रतिशत की छूट पर किताबें उपलब्ध करा रहा है।  कई बेस्ट सेलर हिंदी-अंग्रेजी उपन्यास, कविताएं, कहानी व बाल साहित्य की किताबें बेहद कम कीमत पर यहां उपलब्ध हैं। मेले में नन्हे मुन्ने बच्चे अपने माता पिता के कंधों पर बैठे मेला घूमते व किताबें खरीदते नजर आ रहे हैं।
             बच्चे बुक फेयर में से ढेरों नवीनतम स्टेशनरी खरीद रहे हैं, जो अभी बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। बच्चों के लिए मनभावन टॉय पेंसिल, क्यूट पेन, इरेजर, कलर स्केच, डॉल वाले स्कूल बैग और जमेट्री बॉक्स इत्यादि की अनेक वैरायटी यहां मिल रही हैं।


            गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके जापानी अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक गुरु रयूहो ओकावा की लिखी चालीस भाषाओं में अनुवादित 100 से ज्यादा किताबें भी मेले में आई हैं। हिंदी में ‘’मसीहा के नियम’’ इनकी नवीमतम रचना भी यहां उपलब्ध है।
             इसके अन्य अनुवाद को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है। इसके अलावा सूर्य के नियम, बुद्ध की शिक्षा का सार, आस्था के नियम, अजेय नेतृत्व के नियम, प्रसन्नता के नियम, आध्यात्म के चमत्कार, खुश हूं मैं जैसी महत्वपूर्ण किताबें हिंदी में उपलब्ध हैं।

दर्शकों को नई तकनीक वाली स्टेशनरी पसंद आ रही
मेले में नई तकनीक वाली कई ऐसी स्टेशनरी उपलब्ध है, जो कि लोगों को लुभा रही है। डॉक्स के स्टॉल पर ऐसी पेंसिल, इरेजर, ब्रश पेन है, जिससे एक साथ मोटा पतला लिखा जा सकता है। इसमें 26 कलर एक साथ हैं। स्पोकीन के स्टॉल पर चिल्ड्रेन टैबलेटवेयर सेट, पेन डेस्क एसेसरीज, बुक मार्क्स, चिल्ड्रेन डायरी, टॉय पेन, पेंसिल, क्यूट पेन व पेंसिल उपलब्ध है, जिन्हें बच्चे पसंद कर रहे हैं। लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर इन स्टॉल पर पहुंच रहे हैं।

क्रिसमस ट्री के साथ ले रहे हैं सेल्फी
बच्चों के आकर्षण के लिए हॉवी क्राफ्ट के स्टॉल पर क्रिसमस ट्री भी बनाया गया है, बच्चे इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं। मदन बुक्स कलेक्शन के स्टॉल पर पुराने उपन्यासों का संग्रह है। सबसे ज्यादा किताबें इन्हीं के स्टॉल पर है। इग्नू के स्टॉल पर तिरंगे वाला सेल्फी पॉइंट भी लुभावना है। एच-4 01एच स्टॉल पर कोई भी बेस्ट सेलर उपन्यास केवल 100-200 रुपये में उपलब्ध है।

प्रकाशन विभाग 1500 किताबों के साथ शामिल हुआ
प्रकाशन विभाग मेले में 1500 किताबों के साथ शामिल हुआ है। चरित्रों पर आधारित सैकड़ों किताबों पर 90ः तक छूट मिल रही है। बाकी किताबों पर 10-50ः तक छूट मिल रही है। पंजाब की लोककथा, भारतीय चित्रकला में संगीत तत्व और गांधी साहित्य की कई प्रतियां खरीदी जा चुकी हैं। इनमें बच्चों की ढेरों नई किताबें, कार्टून कैरेक्टर वाली किताबें, कविताएं, लघु कथाएं, लोक कथाएं, शेयर मार्केट, संस्कृति और इतिहास की समझ पैदा करने वाली किताबें, बच्चों के लिए उपन्यास, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सीरीज, परमवीर चक्र विजेताओं की पराक्रम गाथा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी से जुड़ा साहित्य का भंडार शामिल है।
              इसके अलावा साहित्य और मास मीडिया पर बहुत सी किताबें हैं। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री आइकन पर भी किताबें उपलब्ध हैं। साहित्य के नामवर और किशोर डॉट कॉम इन दो किताबों का शुक्रवार को विमोचन किया गया। प्रकाशन विभाग के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने इन किताबों का विमोचन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox