निजामुद्दीन दरगाह में राहुल गांधी ने चढ़ाई चादर, पुलिस और समर्थको के बीच धक्का-मुक्की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निजामुद्दीन दरगाह में राहुल गांधी ने चढ़ाई चादर, पुलिस और समर्थको के बीच धक्का-मुक्की

दिल्ली/- तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकारों खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोगों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होकर राहुल के साथ यात्रा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई।  इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है।

हम यहां आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं- राहुल
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है. हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं।

मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार-
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हो वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं… राहुल गांधी को तो देश हित नहीं परिवार हित पहले है।
           केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो हिमाचल के सीएम के संपर्क में आए थे और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है?

राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे-
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया 108 अंक का महत्व-
कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पवन खेड़ा ने 108 अंक का महत्व बताया है। उन्होंने इस अंक को राहुल गांधी की यात्रा से जोड़ा है। कहा कि हिंदू मुस्लिम और सिख धर्म में 108 अंक का बहुत बड़ा महत्व है। 108 दिन में राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में पहुंची है।
            सोनिया गांधी यात्रा से वापस हुईं राहुल ने उन्हें कार में बिठाया। भगवान वाल्मीकि की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग भी शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है- जयराम
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है।
            कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox