दिल्ली के मोहनगार्डन में 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के मोहनगार्डन में 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

-बाईक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

द्वारका/दिल्ली/- बुधवार की सुबह द्वारका जिला के मोहनगार्डन क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब से हमला करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। हमले के वक्त लड़की सड़क पर अपनी छोटी बहन का इंतजार कर रही थी। यह हैवानियत की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सीएम केजरीवाल ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि ये सब बर्दाश्त नही किया जायेगा। उधर महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बेटी को इंसाफ दिलाने की बात कही है। पीड़िता को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


                पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो आरोपियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया।
              घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की हालत स्थिर है।

ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों की इतनी हिम्मत आख़िर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

बेटी को इंसाफ दिलाएंगे- स्वाति मालीवाल
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। पीड़िता की मदद के लिए टीम अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग वर्षों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें? उन्होंने आगे कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए नोटिस जारी किया है। हम पीड़िता और उसके परिवार की मदद कर रहे हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी तेजाब की खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox