नारी शक्ति के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका ने भी मिलाया कदम से कदम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नारी शक्ति के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका ने भी मिलाया कदम से कदम

-भारत जोड़ो यात्रा में आज सिर्फ महिलाएं दिखी,

राजस्थान/- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से निकलकर अब मध्य भारत से होकर राजस्थान में चल रही है। लेकिन आज सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई है। आज की यात्रा खास बात यह है कि आज यह यात्रा महिला शक्ति के नाम पर की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को महिला शक्ति पदयात्रा का नाम दिया गया है।


            भारत जोड़ो यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया के साथ चल रही हैं। इसके अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी आज राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी चल रही हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद यात्रा में पुरुष और महिलाएं दोनों ही हैं।
            कांग्रेस की ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि आज भारत जोड़ो यात्रा के लिए बेहद पवित्र दिन है, क्योंकि आज इस सफर की शुरूआत एक ऐसे महानायक और भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार कहे जाने वाले सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के पवित्र स्थल से प्रारंभ होकर भगत सिंह सर्किल कुश्ताला तक जाने वाली है।
            महिला शक्ति पदयात्रा को लेकर हर जिले के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। बारां जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया और उर्मिला जैन भाया को महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ने बारां से पांच हजार से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया है। भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी।

लग रहे पायलट के नारे
राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। ऐसे में यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक सचिन पायलट का कटआउट लेकर चल रहे हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के नाम की नारेबाजी भी हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox