श्रद्धा के बाद दिल्ली में लिव-इन में रहने वाली एक और महिला की हत्या 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रद्धा के बाद दिल्ली में लिव-इन में रहने वाली एक और महिला की हत्या 

-आरोपी हत्या के बाद देखने आता था शव -आरोपी राहुल महिला पर करता था संदेह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब दिल्ली के सरिता विहार से एक और हत्या का मामला सामने है। हत्या के बाद आरोपी ने करीब नो घंटे महिला के शव के साथ बिताए, इसके बाद आरोपी शव को घर में ही बंद करके वहां से फरार हो गया। इतना ही नहीं, दो दिनों तक आरोपी महिला के शव को देखने रात में घर में आता रहा। आरोपी ने महिला की हत्या उसकी एक वर्ष की बेटी के सामने की। हत्या को अंजाम देने के बाद वह बेटी को भी साथ ले गया। आरोपी राहुल को संदेह था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है। राहुल वर्मा महिला से शादी करना चहाता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

                                 इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है। सूचना के बाद एसीपी, सरिता विहार जगदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा, एसआई दीपक धांडा, एएसआई लियाकत अली व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को मौके पर मकान मालिक परम बिधूड़ी मिला। मकान बाहर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो एक महिला (22) बेसुध पड़ी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। परम ने बताया कि उसके मकान में करीब 20 दिन से राहुल किराए पर रहता था। राहुल ने उसे फोन कर बताया था कि उसकी महिला दोस्त गुलशाना घर में मृत पड़ी है। इस पर पुलिस ने राहुल के भाई प्रवीण से संपर्क किया। राहुल का परिवार भी मदनपुर खादर में रहता है। प्रवीण ने बताया कि राहुल एक महिला के साथ करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रह रहा था। महिला की एक वर्ष की बेटी भी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल गुलशाना पर संदेह करता था कि उसका किसी और से संबंध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुलशाना ने उससे पांच हजार हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात दस बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ रहा। रात 10 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल ओखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं। राहुल व गुलशाना एक-दूसरे को काफी दिनों से जानते हैं। ये दोनों करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रहने लगे थे। राहुल गुलशाना पर संदेह करता था। उसे लगता था कि उसे इलाके में रहने वाले आदि से संबंध हैं। राहुल उससे शादी करना चहाता था। महिला का पहला पति बदरपुर इलाके में रहता है।

पोस्टमार्टम में आई सच्चाई सामने 

इस मामले में पहले तो पुलिस को लगा कि महिला ने खुदखुशी की है जिस कारण पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई की। एसआई दीपक धांडा ने महिला का एम्स में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से पता लगा कि गुलशाना की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का महिला दर्जकर एसआई दीपक धांडा, एएसआई लायक अली व रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी जगदेव सिंह ने खुद जांच पर नजर रखी। जांच के बाद पुलिस टीम ने राहुल को आली गांव जंगल एरिया, सरिता विहार से 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox