सीसीटीवी फुटेज के जरिये सबके सामने आया आप मंत्री सत्येंन्द्र जैन का सच, जेल में कराते दिखे मसाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीसीटीवी फुटेज के जरिये सबके सामने आया आप मंत्री सत्येंन्द्र जैन का सच, जेल में कराते दिखे मसाज

-सीसीटीवी फुटेज को लेकर ईडी ने की कोर्ट में शिकायत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली की आप सरकार के मंत्री सत्येंन्द्र जैन का एक विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में सत्येन्द्र जैन जेल में किसी अनजान व्यक्ति से अपनी बॉडी मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सत्येंद्र जैन बिस्तर पर लेटकर कुछ पढ़ रहे हैं, जबकि एक शख्स उनके पैरों की मालिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वायरल विडियो देखकर लग रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में ऐश की जिंदगी जी रहे हैं।                                                                            गौरतलब है कि वायरल फुटेज पर अब तक तिहाड़ जेल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं ईडी वीडियो को लेकर कोर्ट में पहुंच गई है। इस विडियो के सामने आना दिल्ली सरकार के लिए मुसिबत बन सकता है। शनिवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है।

                                               इससे पहले, अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं। जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था। जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे। मामला सामने आने पर गिरफ्तारी के बाद जब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के कागजात दिखाकर जैन से सवाल पूछे तो उन्होंने कोरोना के कारण याददाश्त चले जाने का दावा कर दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox