औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट 30 से ज्यादा लोग घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट 30 से ज्यादा लोग घायल

- शॉर्ट सर्किट के वजह से हुआ सिलेंडर ब्लास्ट

मानसी शर्मा/ बिहार – बिहार के औरंगाबाद में शॉर्ट शर्किट की वजह से घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर फटने की वजह से एक दर्दनाक हादसा घट गया. बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से 30 से ज्यादा लोग झुलसे गए. वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. शानिवार 29 अक्तूबर को यह बड़ा हादसा हो गया।
नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले में ही अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पर्व शॉर्ट शर्किट की वजह से घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर फटने की वजह से एक दर्दनाक हादसा घट गया। साथ ही इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी भी घायल है जो सूचना मिलने पर आग बुझाने आए थे ।

घायलों में पुलिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए । 
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । आपको बता दे कि परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे. इसी दौरान आग ने घर के सिलेंडर अपनी चपेट में ले लिया. जिससे गैस रिसने लगी और आग तेजी से आग भड़क गई. जिसके बाद भगदड़ मच गई. कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए. लेकिन आग की लपटें तेज हो गई।
आग की भीषणता देख लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आस-पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन, आग बढ़ती ही गयी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायल पुलिस के एक जवान ने बताया कि वो गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक सूचना मिली कि वार्ड नं 24 में आग लगी है। वो तुरंत उस मोहल्ले में पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि आग लगी हुई थी ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox