दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तैयारी हुई तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तैयारी हुई तेज

-निगम चुनाव के लिए सभी जोन के सहायक आयुक्त होंगे नोडल अधिकारी -निगम चुनाव कार्यालय ने की तैयारी शुरू

नई दिल्ली/- राजधानी दिल्ली में अब दिल्ली नगर निगम के आम चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 250 निगम वार्डों की परिसीमन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव कार्यालय ने निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने चुनाव के लिए पोलिंग, काउंटिंग और चुनाव से संबंधित दूसरी गतिविधियों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी वर्ष दिसंबर महीने में नगर निगम चुनाव हो सकते हैं, जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग जूटी हुई है।
            गौरतलब है कि  29 सितंबर 2022 को दिल्ली राज्य निर्वाचन अयोग की ओर से दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि अप्रैल 2022 में निगम चुनाव कराने के लिहाज से दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव कराने के लिए  पोलिंग एवं काउंटिंग सहित दूसरे कामों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन निगम के एकीकरण की प्रक्रिया की वजह से चुनाव नहीं कराए जा सके थे। इस काम को 6 महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है। ऐसे में तब नियुक्त किये गए अधिकारियों में से बहुत से लोगों को स्थानांतरण अथवा रिटायरमेंट हो चुका है। इस कारण दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए फिर से नए अधिकारियों को नियुक्त किया जाए।
            चुनाव आयोग के पत्र के जवाब में इसी माह 13 अक्टूबर को निगम के चुनाव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में दिल्ली निर्वाचन आयोग को सूचना दी गई है कि सभी जोन के असिस्टेंट कमिश्नर को अपने जोन के अंदर निगम चुनाव कराने के लिए नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा निगम शिक्षा विभाग के सभी जोन के उप निदेशकों और असिस्टेंट उपनिदेशकों को मेन पॉवर के लिए उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह 22 अक्टूबर  तक चुनाव से संबंधित सभी तरह की नियुक्तियों की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। जानकारी के अनुसार राज्य चुनाव आयोग इसी साल दिसंबर महीने में चुनाव कराने के लिए तैयारी कर रही है। अगर दिसंबर में चुनाव नहीं कराए जा सके तो अगले वर्ष अप्रैल महीने तक किसी भी समय चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि निगम चुनाव में दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां दी जाती हैं। चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए मैन पॉवर, पोलिंग पार्टीज और काउंटिंग पार्टीज के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox