चार साल से फरार चल रहे हत्याभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लाख का था ईनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चार साल से फरार चल रहे हत्याभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लाख का था ईनाम

-पत्नी से अवैध संबंध के शक में कर दी थी युवक की हत्या, 2018 से फरार चल रहा था आरोपी

नई दिल्ली/- दिल्ली की क्राइम ब्रांच एनडीआर की टीम ने सफदरजंग एन्क्लेव थाना इलाके में एक वीभत्स हत्या के मामले में दो लाख रुपये इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2018 से ही नंदा प्रमाणिक नामक युवक की हत्या कर फरार चल रहा था। उसने बताया कि नंदा का उसकी पत्नी के साथ अफेयर था, इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी थी। इसकी पहचान मनु कुमार के तौर पर हुई है और वह सफदरजंग एन्क्लेव का रहनेवाला है।
               डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, 10 सितंबर 2018 को सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को पीसीआर कॉल से ग्रीन पार्क एक्सटेंशन के शमशान घाट के पास एक मेल डेड बॉडी के पड़े होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पाया कि बॉडी के सिर और प्राईवेट पार्ट को चाकू से काट दिया गया है। इस मामले में सफदरजंग थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
              जांच के दौरान मृतक की पहचान वेस्ट बंगाल के नंदा प्रामाणिक के रूप में हुई थी। जांच में जुटी पुलिस को इस हत्या में दो आरोपियों के शामिल होने का पता चला था, जिनमें से पुलिस ने एक आरोपी रवि कनौजिया को गिरफ़्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी मनु कुमार 2018 से ही फरार चल रहा था। डीसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच एडीआर की टीम को दिल्ली-एनसीआर के जघन्य अपराधों के फरार चल रहे अपराधियों के बारे में जानकारियों को विकसित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस को दो लाख रुपये के इनामी वांटेड बदमाश मनु कुमार के मूवमेंट के बारे में सूचना मिली, जिसके सत्यापन के बाद इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में एसआई मुकेश, हेड कॉन्स्टेबल संजय, राम नरेश और राम दास की टीम को आगे की जानकरियों को विकसित कर विश्वशनीय और पुख्ता करने में लगाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के अररिया जिला स्थित जोगबनी और फॉरबिसगंज के इलाकों में अक्सर आया-जाया करता है और इसी के आसपास कहीं छुप कर रह रहा है। ये इलाका भारत-नेपाल बॉर्डर के करीब स्थित है, जहां वो अब तक पुलिस से बच कर रह रहा था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में काफी दिनों तक यूपी ईस्ट, बिहार और भारत-नेपाल के आसपास के इलाकों में उसकी तलाश में लगी रही और सूत्रों को सक्रिय कर इसके बारे में जानकारियों को एकत्र करती रही। आखिरकार, 16 अगस्त को पुलिस गुप्त सुत्रों से इसके जोगबनी मार्केट में होने की सूचना मिली, जिस पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी।
               आरोपी ने बताया कि वो अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहता था. 2018 में में उसे उसकी पत्नी के नंदा नाम के शख्स के साथ अफेयर होने का पता चला। उसने नंदा को उसकी पत्नी से दूर रहने को कहा, लेकिन वो नहीं माना इसलिए उसने अपने दोस्त रवि कनौजिया के साथ मिल कर उसकी हत्या की योजना बनाई। उन्होंने नंदा को शराब पीने के लिए बुलाया। जहां शराब पार्टी के बाद उन्होंने नंदा के गले और प्राईवेट पार्ट को चाकू से काट कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गएं

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox