दिल्ली पुलिस का निष्कासित सिपाही वसूली के आरोप में गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस का निष्कासित सिपाही वसूली के आरोप में गिरफ्तार

-ऑन लाइन सट्टा खेलने की लगी हुई थी लत

नई दिल्ली/- उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस से वसूली के आरोप में दिल्ली पुलिस के निष्कासित सिपाही को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रोहित है। आरोपी ने वर्दी पहनकर एक दुकानदार से अपने खाते में 16 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिये। बाद में वह उसे डरा-धमकाकर चला गया। रोहित इससे पहले इसी तरह के पांच मामलों में शामिल रह चुका है। साल 2021 में उसे दिल्ली पुलिस से निकाल दिया गया था। आरोपी को ऑन लाइन सट्टा खेलने की लत है। इसके कारण उस पर मोटा कर्जा भी हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर, एसआई रोहित व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। साइबर कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। उसकी फोटो पुलिसकर्मियों को दिखाई गई, लेकिन किसी ने उसको नहीं पहचान। बाद में पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। यूपीआई आईडी की मदद से जांच करने पर आरोपी की पहचान रोहित दलाल के रूप में हुई। यह भी पता चला कि वह पहले दिल्ली पुलिस का सिपाही था। लेकिन ठगी की कई वारदातों में शामिल होने की वजह से उसे दिल्ली पुलिस से निकाल दिया गया था। पुलिस की एक टीम को फौरन बहादुरगढ़ भेज दिया गया। वहां से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दिनों जिले के साइबर थाना पुलिस को ठगी की एक शिकायत मिली थी। मजनू का टीला, सिविल लाइंस निवासी राहुल कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इलाके में साइबर कैफे चलाता है। उसकी दुकान पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने एक युवक आया। उसने खुद की बड़ी मजबूरी बताकर उसके फोन-पे पर 16 हजार रुपये ट्रांसफर करने की गुजारिश की। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि रुपये ट्रांसफर करते ही वह उसे नकद दे देगा। राहुल ने पुलिसकर्मी समझकर उसके मोबाइल के फोन पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद वह बिना कैश दिए ही जाने लगा। अपने रुपये मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को धमकाते हुए चुप रहने के लिए कहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox