वीरप्पन पर शिकंजा कसने वाले जांबाज अधिकारी संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वीरप्पन पर शिकंजा कसने वाले जांबाज अधिकारी संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

-तमिलनाडु कैडर से है संजय अरोड़ा आईपीएस अधिकारी, इस समय आईटीबीपी के हैं महानिदेशक

नई दिल्ली/- संजय अरोड़ा अब दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। संजय अरोड़ा साल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस संबंध में रविवार को गृह मंत्रालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। संजय अरोड़ा इससे पहले आईटीबीपी के चीफ थे। वो राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। यहां बता दें कि राकेश अस्थाना पिछले साल जुलाई के महीने में दिल्ली पुलिस के मुखिया बने थे। रविवार यानी 31 जुलाई को राकेश अस्थाना अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि संजय अरोड़ा 1 अगस्त को राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के 25वें कमिश्नर होंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी होने से कुछ समय पूर्व दिल्ली पुलिस के अफसर राकेश अस्थाना के फेयरवेल की तैयारियों में जुट गए थे। शाम 4 बजे किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन में उनका फेयरवेल परेड होगा।

संजय अरोड़ा ने 2002 से 2004 तक कोयंबटूर सिटी के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज के रूप में जिम्मा संभाला। संजय अरोड़ा ने आईजी (स्पेशल ऑपरेशंस) बीएसएफ, आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और आईजी ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में काम किया है।

कई अहम पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके संजय अरोड़ा जब तमिलनाडु में टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे तब उन्होंने कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन गिरोह के खिलाफ अहम कार्रवाई की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox