यूपी के कुशीनगर में स्कूली बच्चों को अपराध से बचाने के लिए गाईड लाईन जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के कुशीनगर में स्कूली बच्चों को अपराध से बचाने के लिए गाईड लाईन जारी

-स्कूल यूनिफॉर्म में मॉल, रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल में नो एंट्री, कुशीनगर के डीआईओएस ने की ये अपील, अभिभावकों ने किया स्वागत

यूपी/कुशीनगर/- यूपी के कुशीनगर के मॉल, रेस्टोंरेंट, सिनेमाहॉल और पार्क संचालकों से डीआईओएस ने स्कूल यूनिफार्म में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश न देने की अपील की है। इसका उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ बाल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस की इस गाइड लाईन का क्षेत्र के अभिभावकों ने स्वागत किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. शुचिता चतुर्वेदी सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग लखनऊ ने निर्देशित किया है कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत आयोग को बालकों के अधिकारों का उल्लंघन एवं संरक्षा के अतिक्रमण का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कराने का पूर्ण अधिकार है।

इस क्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल आदि के संचालकों से विद्यालय समय में किसी भी छात्र-छात्राओं को विद्यालय यूनिफॉर्म में प्रवेश न देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय समय में विद्यालय न जाकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट आदि में जाकर समय व्यतीत किए जाने से अप्रिय घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने कुशीनगर के समस्त विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल आदि के संचालकों से अपील है कि विद्यालय समय में किसी भी छात्र-छात्राओं को विद्यालय यूनिफॉर्म में प्रवेश न दें। अन्यथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धाराओं के प्रावधानों के अंतर्गत आयोग को बालकों के अधिकारों का उल्लंघन एवं संरक्षण के अतिक्रमण का स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा जांच कर कार्रवाई की जायेगी। इसके जिम्मेदार संबंधित संचालक होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox