2024 में भी पीएम मोदी लोगों की पहली पसंद, केजरीवाल दे सकते हैं टक्कर,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2024 में भी पीएम मोदी लोगों की पहली पसंद, केजरीवाल दे सकते हैं टक्कर,

-इंडिया टीवी मैटराइज के सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे

नई दिल्ली/- 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, यह कई चुनावी नतीजों से साबित हो चुका है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई। लेकिन पहले कोरोना महामारी और अब विपक्ष की ओर से महंगाई-बेरोजगारी को मुद्दा बनाए जाने के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सरकार बना पाएगी? या विपक्ष मोदी को सत्ता से हटाने में कामयाब रहेगा? हालांकि अभी तक राहुल गांधी को ही नंबर दो पर रखा गया है लेकिन विपक्ष में लोगों ने राहुल गांधी के बाद एक नाम जो तेजी से उभर रहा है वह है आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिसे लोग मोदी के चेलेंजर के रूप में देख रहे हैं। एक ताजा सर्वे में इसको लेकर अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टीवी मैटराइज सर्वे में कहा गया है कि यदि आज देश में लोकसभा के चुनाव कराए जाएं तो एनडीए को 362 सीटें मिल सकती हैं तो यूपीए 97 सीटों पर सिमट जाएगा। गैर एनडीए और गैर यूपीए दलों को 84 सीटों पर जीत हासिल हो सकता है। सर्वे में यह भी पता लगाने की कोशिश की गई है कि देश में पीएम मोदी का विकल्प किसे माना जा रहा है। वैसे तो राहुल गांधी इस रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन आप यह भी जानना चाहते होंगे कि इन दिनों पूरे देश में विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल किस हद तक पीएम मोदी के लिए चुनौती बन पा रहे हैं।

पीएम पद के लिए कौन कितने लोगों की पसंद

इंडिया टीवी के सर्वे में कहा गया है कि देश में 48 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को ही एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। वहीं, 11 फीसदी लोग राहुल गांधी को इस पद पर देखना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 8 फीसदी लोगों ने पसंद बताया है। सोनिया गांधी को 7 फीसदी लोग पीएम पद के लिए पसंद मानते हैं। 6 फीसदी मायावती को सबसे बेहतर पीएम उम्मीदवार मानते हैं तो शरद पवार को 6 फीसदी लोग पीएम बनते देखना चाहते हैं। वहीं इस रेस में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल काफी पीछे नजर आते हैं। उन्हें महज 5 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है। 4 फीसदी लोग नीतीश कुमार, 3 फीसदी चंद्रशेखर राव और 2 फीसदी प्रियंका गांधी को पसंद बताते हैं। मोदी के लिए कौन सबसे बड़ा चैलेंजर?जब लोगों से पूछा गया कि वे किसे पीएम मोदी के लिए 2024 में चैलेंजर बनते देख रहे हैं तो 23 फीसदी लोगों ने माना कि राहुल गांधी उनके विकल्प के रूप में खड़े हो सकते हैं। वहीं, इस सवाल के जवाब में दूसरे नंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उन्हें 19 फीसदी लोग पीएम मोदी के लिए चैलेंजर बनते देख रहे हैं। 11 फीसदी लोगों का कहना है कि ममता बनर्जी विकल्प के तौर पर उभर सकती हैं। 8 फीसदी लोग नीतीश कुमार को चैलेंजर मानते हैं तो सोनिया गांधी को 8 फीसदी, एमके स्टालिन को 6 फीसदी, शरद पवार को 5 फीसदी लोग चैलेंजर मानते हैं। चंद्रशेखर राव को 4 फीसदी इस लायक को मानते हैं। 4 फीसदी प्रियंका गांधी को और नवीन पटनायक को 2 फीसदी लोग मानते हैं।

कितनी सीटें जीत सकती है आप?

इंडिया टीवी मैटराइज सर्वे में कहा गया है कि देश में अभी लोकसभा चुनाव हो जाए तो आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में महज एक सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। पंजाब के संगरूर सीट पर भगवंत मान जीतकर लोकसभा पहुंचे थे, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बन जाने के बाद यह सीट खाली हो गई और उपचुनाव में इस पर अकाली दल का कब्जा हो गया। इस वजह से अभी लोकसभा में आप का कोई सांसद नहीं है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox