नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में जिला के मौजिज व्यक्तियों के साथ पुलिस पब्लिक कोआर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। झज्जर जिला को नशा व अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से आयोजित समन्वय समिति की बैठक में एसपी श्री वसीम अकरम द्वारा जिला के मौजिज एवं सम्मानित व्यक्तियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श किया गया। जिला के मौजिज व्यक्तियों की पुलिस के साथ सहयोग एवं तालमेल को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा व अपराध मुक्त समाज के उद्देश्य को लेकर पुलिस पब्लिक कोआर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम की मुख्य मौजूदगी में आयोजित बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए मौजिज एवं सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक में समाज को नशा व अपराध मुक्त करने व अन्य विषयो को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। वही बैठक के दौरान जिला को नशा व अपराध मुक्त करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। मौजिज एव सम्मानित व्यक्तियों से उनके एरिया की शांति व्यवस्थाओ एवं नशा मुक्त अभियान बारे जानकारी ली गई। पुलिस पब्लिक समन्वय मीटिंग के दौरान एसपी श्री वसीम अकरम ने कहा कि क्षेत्र को नशा व अपराध मुक्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर समाज हित मे कार्य करना चाहिए। वहीं सरकार के स्तर पर भी एक एक्शन प्लान बनाया गया है जिसमें वार्ड, गांव, ब्लॉक व जिला स्तर की कमेटियां बनाई जाएंगी। जिस में गांव, वार्ड व शहर के मौजिज एवं जिम्मेदार व्यक्तियों व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। एसपी श्री वसीम अकरम ने बैठक में चर्चा करते हुए बताया कि स्टेट एक्शन प्लान के तहत नशे को रोकने के लिए विलेज मिशन टीम व वार्ड मिशन टीम बनाई जाएगी। जिसके अंदर बीट इंचार्ज, सरपंच या वार्ड मैंबर, ग्राम सचिव, आशा वर्कर, पटवारी, नंबरदार, चौकीदार और स्कूल का प्रिंसिपल या हेड मास्टर व एक महिला मेंबर होगी। इनके अलावा एक रिटायर्ड आर्मी और पुलिस का कर्मचारी/ अधिकारी होगा। कमेटी में ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा जिनका कोई अपराधिक रिकॉर्ड ना हो। बीट इंचार्ज संबंधित पुलिस थाने का होगा। जिनका काम होगा अपने एरिया में नशा करने वालों की पहचान करना, नशा बेचने वालों का पता लगाना और नशे का सेवन करने वालों की काउंसलिंग करवाना। पब्लिक के अंदर नशे के प्रति जागरूक करना और इस प्रकार की सारी सूचनाओं को विशेष रूप से तैयार की गई एक मोबाइल ऐप प्रयास पर सबमिट करना।
एसपी श्री वसीम अकरम ने कहा कि पुलिस व पब्लिक मिलकर समाज की भलाई के लिए कार्य करे। शहर, कस्बा या गांव में अगर कोई अवैध कार्य करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। अवैध रुप से शराब बेचने व नशीले पदार्थों को बेचने वाले व्यक्तियों बारे पुलिस को सूचना दें। इस प्रकार की सूचना के लिए झज्जर पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर 8930305020 जारी किया गया है। जिस पर नशा बेचने वालों की सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। अवैध रुप से हथियार रखने वाले लोगो की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। असामाजिक शरारती तत्वों एवं अपराधियों के खिलाफ झज्जर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। शरारती तत्वों व अपराधी व्यक्तियों बारे पुलिस को अवगत कराए। झज्जर पुलिस हर समय आमजन की सेवा मे तत्पर है। क्षेत्र को नशा एवं अपराध मुक्त करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अपराध मुक्त समाज व शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस पब्लिक का आपसी तालमेल व सहयोग नितांत आवश्यक है। जिला को नशा व अपराध मुक्त करने तथा आमजन की समस्याओं का हर संभव निदान करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।
विशेष रूप से आयोजित पुलिस पब्लिक समन्वय बैठक के दौरान एसपी श्री वसीम अकरम द्वारा मोजिज एवं आमजन की समस्याओं को सुना गया। बैठक में मौजिज व्यक्तियों द्वारा अनेक तरह के सामाजिक एवं अपराधिक मुद्दों को उठाया गया। जिनमें विशेष रूप से जुआ सट्टे की समस्या, निजी तौर पर ब्याज पर पैसा देने वाले तथा फाइनेंस का काम करने वाले व्यक्तियों की जोर जबरदस्ती, नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर उसके जिम्मेदार अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग इत्यादि मुद्दे उठाए गए। अनेक मौजिज एवं सम्मानित व्यक्तियों द्वारा जुआ सट्टा के कानून में सजा कम होने का प्रावधान होने का हवाला देते हुए जुआ सट्टा के कानून में अधिक व सख्त सजा का प्रावधान करने के संबंध में संशोधन करने की आवश्यकता बारे मांग की गई। एसपी श्री वसीम अकरम द्वारा मौजिज व्यक्तियों को उनके सुझावों पर स्थानीय स्तर पर तत्परता से कार्यवाही करने तथा अन्य विषयों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया गया।
एसपी श्री वसीम अकरम ने समन्वय समिति की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला भर में कार व मोटरसाइकिल मकैनिकों की सूची बनाई जा रही है। वही जिला भर के कबाड़ियों की सूची भी तैयार की जा रही है। जिनमें से चोरी का सामान खरीदने बेचने वाले कबाड़ियों की पहचान करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हैवी वाहनों, बिल्डिंग मटेरियल ( रोड़ी, क्रेशर, स्टोन डस्ट) से भरे ट्रकों व डंपर को सिटी एरिया के अंदर से गुजरने पर सुबह से रात तक की मनाही की गई है। भारी वाहनों को शहर एरिया के बाईपास से निकालने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा नाकेबंदी भी की गई है। इसके अतिरिक्त नियमों की अवहेलना करके चलने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए जिला के सभी किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अत्यंत जरूरी है। जानबूझकर किरायेदारों व घरेलू नौकरों की वैरिफिकेशन ना करवाने वाले मकान मालिकों के खिलाफ नियमानुसार धारा 188 के तहत कार्यवाही की जा सकती है। उपरोक्त के संबंध में संबंधित थाना प्रबंधकों व पुलिस अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने के संबंध में दिशा निर्देश किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हए कहा कि जिला में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग करें। सभी सम्मानित एवं मौजिज व्यक्तियों को अपने-अपने एरिया के लोगो में बैठकर सार्वजनिक तौर पर नशा व अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने बारे चर्चा करके लोगों को जागरूक किया जाए। पुलिस-पब्लिक के आपसी तालमेल व सहयोग से ही समाज को नशा व अपराधमुक्त बनाया जा सकता है। बैठक में एसपी श्री वसीम अकरम की मुख्य मौजूदगी में एडिशनल एसपी बादली श्री अमित यशवर्धन व बड़ी संख्या में जिला भर से आए मौजिज एवं सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।


More Stories
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन