नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई के गैंग पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोमवार को लॉरेस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस आरोपी की काफी समय से तलाश थी।
स्पेशल सेल के मुताबिक, गैंगस्टर मटरू की गिरफ्तारी दिल्ली के आईएसबीटी इलाके से हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। पवन के ऊपर आर्म्स एक्ट व हत्या के कई मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल की टीम ने इस आरोपी को काफी टाइम से लगातार ट्रेस कर रही थी। पुलिस ने बताया कि दुबई में बैठे लॉरेस गैंग से जुड़े गैंगस्टर विक्रम बराड़ के कहने पर मटरू दिल्ली आया था और उसका मकसद कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का बदला लेना था। पुलिस के मुताबिक, मटरू को लकी पटियाल और कौशल चौधरी के गैंग्स के गुर्गों को मारने का टॉस्क दिया गया था।
वह 2021 में जेल से बाहर आया था और तब से ही फरार चल रहा था। जेल में पवन पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बब्बू मान के साथ जुड़ गया था। बब्बू फिलहाल मलेशिया से गैंग को ऑपरेट कर रहा है। बताया जाता है कि मलेशिया में बैठा बब्बू मान दुबई में बैठे गैंगस्टर विक्रम बराड़ का बेहद करीबी है और और दोनों ही लॉरेंस की क्राइम कंपनी के लिए बेहद खास हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस