नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- कलमवीर विचार मंच की गुरूग्राम इकाई के महामंत्री व जाने माने हास्य कवि सुन्दर कटारिया नें सोनी टी वी के लोकप्रिय शो ’इंडियाज लाफ्टर चैम्पियनशिप’ में अद्भुत प्रस्तुति देकर हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। अपनी लाजवाब प्रस्तुति के माध्यम से शो के जज अर्चना पूर्ण सिंहं व शेखर सुमन का दिल जीत कर सुन्दर कटारिया इस शो के क्वार्टर फाईनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं।
जुलाई माह में वे सेमिफाईनल के लिये आगे बढ़ते दिखाई देंगे। शो में सरपंच की भूमिका निभा रहे अन्तर्राष्ट्रीय हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा नें भी उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। सुन्दर कटारिया ने अपने चुटीले अन्दाज़ और प्रसिद्ध रचना दादा की धोती से सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। उनकी इस ताजा उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलमवीर विचार मंच के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी व संस्था से जुड़े मास्टर महेंद्र, विकास यशकीर्ति, चेतन आनंद, कुमार राघव, रजनी अवनी, पुष्प लता आर्य व सुनीता सिंह आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य और शो में और आगे जाने हेतु उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा