भारत के लिए खास हुआ कान-2022 फिल्म फेस्टिवल, मिला कंट्री ऑफ ऑनर का मिला सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत के लिए खास हुआ कान-2022 फिल्म फेस्टिवल, मिला कंट्री ऑफ ऑनर का मिला सम्मान

-दीपिका पादुकोण बनी जूरी मेंबर, भारतीय सिनेमा और भारतीय सेलेब्स का रहा जलवा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 2022 का कान फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए कई वजह से खास बन गया है। इस बार पहली बार फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया है। इसके साथ ही इस बार कान की जूरी मेंबर दीपिका पादुकोण बनी हैं। इसके अलावा इस बार कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बने हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला रेड कारपेट पर छाए रहे। तमन्ना और उर्वशी ने अपने फैशन स्टेटमेंट और आउटफिट्स से सबका दिल जीता। वही जब 75 वें कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में दीपिका बाकी जूरी मेंबर्स के साथ आईं तो पूरे भारत को उन पर गर्व था और ओपनिंग डे पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ ए आर रहमान, पूजा हेगड़े, शेखर कपूर सहित अन्य शामिल रहे।
               पीएम मोदी का कहना है कि भारत को कंट्री ऑफ ऑनर घोषित किया गया है और वह इस पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे भारत 75वां स्वतंत्रता साल मना रहा है वैसे ही कान फिल्म फेस्टिवल भी 75वीं वर्षगांठ बना रहा है। इसके साथ ही 75 वर्षों के भारत-फ्रांस राजनयिक संबंध भी इसे और खास बनाते है।
               उर्वशी रौतेला ने रेड कारपेट से अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह व्हाइट कलर के बड़े से गाउन में नजर आ रही हैं। अपनी फोटो शेयर कर उर्वशी ने लिखा, ड्रीम डेब्यू। थैंक्यू यूनिवर्स। वहीं तमन्ना भाटिया का भी कान डेब्यू है और वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। नवाजुद्दीन ने अनुराग ठाकुर, शेखर कपूर और प्रसून जोशी के साथ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, भारत से फिल्मों को रिप्रजेंट करने से लेकर भारत का रिप्रजेंट करने तक।

ए आर रहमान की फिल्म का प्रीमियर
ए आर रहमान जो कान में गए हैं वह काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि यहां उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ले मस्क का प्रीमियर भी होगा।

मामे खान
लोक गायत मामे खान का भी कान डेब्यू था और वह फिल्म फेस्टिवल में काफी स्टाइलिश लुक में पहुंचे। हालांकि उनके आउटफिट में भारतीय कल्चर साफ नजर आया।

दीपिका ने पहनी साड़ी
दीपिका ने ओपनिंग डे पर साड़ी पहनकर जब जूरी मेंबर बनकर एंट्री मारी तब उनके लुक को देखकर सभी को उन पर गर्व हुआ क्योंकि उन्होंने इस बड़े मौके पर भारतीय कल्चर को साड़ी पहनकर हाइलाइट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox